नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शिष्टाचार भेंट की। हाल ही में निर्विरोध निर्वाचित हुए इन पदाधिकारियों में देहरादून के अध्यक्ष मंजीत रावत, चमोली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल (कोटद्वार) के अध्यक्ष पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला और हरिद्वार के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चौधरी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि: बोले—'वीर बलिदानियों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय'

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिला सहकारी बैंक सुदूर क्षेत्रों में किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को सुलभ बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने का प्रमुख जरिया हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और जनहित को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए कार्य करने तथा सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT