सिख समाज का राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान अतुलनीय: रुद्रपुर में ‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित भव्य ‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाबी और सिख समाज की गौरवशाली परंपरा, अदम्य साहस, सेवा भाव और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, मानवता की रक्षा और निस्वार्थ सेवा की सर्वोत्तम प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा, खाद्यान्न उत्पादन, व्यापार-उद्योग तथा तराई क्षेत्र को संवारने में सिख समाज के उद्यम और ऐतिहासिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जिलाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा: अभियोजन में लाएं तेजी, अपराधियों को मिले सख्त सजा; 15 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सिख समुदाय की आस्था और धरोहरों के सम्मान में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर निर्माण, लंगर को कर-मुक्त करने, श्री हरमंदिर साहिब को एफसीआरए की अनुमति, ‘वीर बाल दिवस’ की घोषणा तथा 1984 के पीड़ितों को न्याय दिलाने जैसी पहलों का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबे रोपवे निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी। उन्होंने राज्य में 1947 के विभाजन के बलिदानियों की स्मृति में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल’ की स्थापना, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन और तराई के विकास में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को भी रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण; गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता न करने के कड़े निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सिख समाज को राष्ट्र निर्माण का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से अपनी समृद्ध संस्कृति, संस्कारों और गुरुओं के पावन संदेश से जुड़कर आधुनिक ज्ञान प्राप्त करने तथा विकसित व समरस समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Ad_RCHMCT