उत्तराखंड मे कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, SDRF द्वारा चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

कांवड़ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF द्वारा चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

Corbetthalchal-राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी पहाड़ों तो कभी तराई क्षेत्र से हादसों की खबर आ रही है।

ताजा मामला आज दिनांक 02 जुलाई 2025 को थाना नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत जाजल, तछला के पास एक कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उक्त वाहन ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो युवकों की मौत

दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

वाहन में लगभग 15 से 17 कांवड़ यात्री सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश एवं नरेंद्र नगर अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

SDRF द्वारा मौके पर सर्चिंग की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति वाहन में फंसा न हो। स्थिति पर उच्च अधिकारीगण नजर बनाए हुए हैं।

Ad_RCHMCT