उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में हालात बिगड़ने का खतरा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए खासतौर पर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का खतरा बताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली चमकने और तेज़ गरज के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 25 अगस्त को भी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

प्रदेश के कई हिस्सों में 27 अगस्त तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस कारण लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

Ad_RCHMCT