हल्द्वानी। बीती रात काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत में हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बीती रात पंचक्की चौराहे के पास बिशन सिंह उर्फ विष्णु अपने कुछ दोस्तों के साथ एक कैफे में बैठा था तभी अचानक एक दोस्त ने मिशन को पर फायर कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया जहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया घायल के भाई विक्रम सिंह पुत्र देव सिंह निवासी मूलाकोट चंपावत ने पुलिस को तहरीर सोपते हुए कहां है कि विशन अपने दोस्त संजू बिष्ट दीपक अर्जुन गोकुल अंकित, के साथ होटल में बैठा था तभी दीपक ने अपनी पिस्टल से विशन के ऊपर शायद हो गया जो फायर उसके मुंह पर लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया 100 की तहरीर में यह भी कहा है कि दीपक ने जान से मारने की नियत से फायर किया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर रात एक रेस्टोरेंट में चंपावत के रहने वाले बिशन सिंह को उसके दोस्त ने अवैध पिस्टल से गोली मार दी थी। जिसमें बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने वाले संजय बिष्ट और दीपक बिष्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी चंपावत के रहने वाले हैं और रेस्टोरेंट में किसी बात पर विवाद होने के बाद दोनों ने युवकों ने बिशन सिंह को गोली मार दी थी, गंभीर रूप से घायल बिशन सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।