आइसक्रीम की दुकान में आग से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार सुबह एक बड़ा अग्निकांड हो गया। मॉल रोड पर गढ़वाल टैरेस रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह के समय दुकान में अचानक धुआं उठता देखा गया, जो कुछ ही मिनटों में तेज लपटों में बदल गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  दीवान कनवाल ने अलविदा कहा, कुमाऊंनी गीतों की दुनिया में हुआ खालीपन

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। साथ ही मसूरी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण विधानसभा में एलपीजी हंगामा: विपक्ष ने सदन की सीढ़ियों पर दिया धरना 

चश्मदीदों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया। चारों ओर धुएं के गुबार और आग की लपटों से लोग दहशत में आ गए।

फायर सर्विस अधिकारियों ने बताया कि आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, दुकान में मौजूद फ्रिज, कूलर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और खाद्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी विधायक ने विधानसभा में किया स्वास्थ्य और गैस संकट उजागर

दुकान मालिक ने बताया कि उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT