बजट की खूबियों को जन-जन तक पहुचाएगी महिला मोर्चा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के पांचवे बजट की खूबियों को जन-जन तक पहुचाने की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार से शुरूआत कर दी है। इस बजट में केन्द्र सरकार ने महिलाओं युवाओं व बुजुर्गों के लिए क्या सौगात दी है, इसको लेकर मंडल स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के 13 जिलों में अभियान चलाएगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि मोदी सरकार के पांचवे बजट में महिलाओं के लिए जो घोषणाएं की गई हैं, उससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। मोदी सरकार ने किसान, महिला, अनुसूचित जातियों का सामाजिक विकास संभव किया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। उन्होने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे। उज्जवला योजना के तहत 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः धामी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर

एमएसएमी सेक्टर के लिए क्रेडिट गारंटी योजना फिर से नवीनीकरण किया जाएगा। बजट में हरित विकास, युवा शक्ति और समावेशी विकास को शीर्ष प्राथमिकताओं के रूप में बांधते हुए पूंजीगत व्यय खर्च का विस्तार करने पर जोर दिया गया। धारा7ए के तहत छूट भी 5 लाख रूपये से बढ़ाकर 7 लाख रूपये कर दी गई है, जिसका अर्थ है कि 7 लाख रूपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई भुगतान नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सलरेटर फंड बनाने की घोषणा की। इसका मकसद है कि गावों के युवा उद्यमी बने और किसानों की समस्याओं का इनोवेटिव और सस्ता समाधान लेकर आएं। आशा नौटियाल ने कहा कि ये बजट आम जनता और महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगा। बजट में दी गई व्यवस्थाओं से महिलाए आर्थिक रूप से सशक्त होगी। बजट की इन्ही खूबियों को आम जनता तक पहुचाने और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर बजट पर चर्चा अभियान शुरू कर रही है।

Ad_RCHMCT