भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रैली के दौरान हुआ बड़ा हादसा, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा के खेमे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिसकी वजह से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया बता दे कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली में बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान गुब्बारों में गैस भरने के दौरान धमाका हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सप्रेसवे पर लिखे विवादित शब्दों से बढ़ा तनाव, वीडियो ने पकड़ी रफ्तार

धमाके में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत और महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसाः यमुनोत्री हाईवे पर कार नदी में गिरी, दो युवकों की मौत

हादसे के कारण आयोजन स्थगित
लार्ड वेंकटेश्वर हाल में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा था,उसी दौरान यह हादसा हुआ। अब हादसे के कारण आयोजन स्थगित कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT