हल्द्वानी में 2 बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और सड़क हादसों का एक मुख्य कारण आज के समय में तेज रफ्तार वाहन चलाना भी है।सड़क हादसे को लेकर एक मामला हल्द्वानी से भी सामने आ रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

यहां पर देर रात्रि एमबीपीजी कॉलेज के हुई दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार चोटिल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार विगत देर रात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एमबीपीजी कॉलेज के पास बाइक बुलेट संख्या यूपी 24एच 4512 व बाइक स्प्लेंडर संख्या यूके 04 एच 1148 के बीच आपस में भिड़ंत हो गई।

जिसमें युवक विनीत आर्य उम्र 17 पुत्र करन आर्य निवासी राजपुरा की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है

Ad_RCHMCT