उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन स्तर से बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक पदोन्नतियों के आदेश जारी किए। सेवानिवृत्ति से मात्र दो दिन पहले, प्रभारी प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया। यह आदेश शिक्षा सचिव रवीनाथ रामन द्वारा जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवती से मारपीट के बाद फरार युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

अजय नौडियाल, जो वर्तमान में अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत थे, को शिक्षा निदेशक बनाना विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शहादत और गर्व: विकास की वीरगति से सिहर उठा पूरा पिथौरागढ़

साथ ही, पांच संयुक्त निदेशकों को अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन पदोन्नत अधिकारियों में मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी और प्रमेन्द्र कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आग और त्रासदी: भीषण आग में एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

शिक्षा विभाग में इन पदोन्नतियों को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारी नई जिम्मेदारियों को संभालने की तैयारी में जुट गए हैं।

Ad_RCHMCT