लापता किशोरी ने सहेली और दोस्तों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। ऋषिकेश में एक किशोरी ने सहेली पर अपने दोस्तों के साथ दुराचार कराने का आरोप लगाया है। 25 नवम्बर से लापता इस लड़की को पुलिस ने 30 नवम्बर को बरामद किया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और एक युवक उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां युवक और उसके अन्य साथियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद मामले की जांच शुरू की थी। 26 नवम्बर को लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

नाबालिग को खोजने के बाद पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले में होटल की जांच और संचालक से पूछताछ की जा रही है।

Ad_RCHMCT