दुखद-मां से सात महीने की बेटी पानी की टंकी में गिरी, मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।  देहरादून जिले के विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मावाला में एक महिला ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, बेटी बीमार चल रही थी और महिला मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

पुलिस ने बताया कि महिला का पति मुंतजिर ने थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद आरोपी महिला सादिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का एक और साढ़े तीन साल का बेटा भी है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

थाना प्रभारी सहसपुर, शंकर सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT