निकाय चुनावः मतदान की तैयारियां पूरी, दिए ये दिशा-निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज नगर निगम सभागार में मेयर और सभासद प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की निगरानी पर्यवेक्षक दीप्ति सिंह ने की, जिसमें निर्वाचन अधिकारी ए.पी. वाजपेई ने मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

बैठक में निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अभिकर्ता और मतगणना अभिकर्ता के चयन, साथ ही पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके अलावा प्रत्याशियों को व्यय लेखा का आखिरी परीक्षण भी कराया गया, ताकि चुनाव में पारदर्शिता बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

निर्वाचन अधिकारी ए.पी. वाजपेई ने बताया कि इस बैठक के दौरान मतगणना और मतदान संबंधित सभी जानकारी प्रत्याशियों के समक्ष रखी गई। इसके साथ ही, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के पालन पर भी विशेष ध्यान देने की बात की गई, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

अब, चुनावी प्रक्रिया की हर कड़ी को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, और प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए निरंतर समन्वय बनाए रखा जाएगा।

Ad_RCHMCT