दिल्ली बॉर्डर से 10 हजार रू0 का ईनामी अभियुक्त को नैनीताल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा समस्त जनपदों में लगातार चलाये जा रहे फरार बदमाशों की गिरफ्तारी करने हेतु अभियान के तहत पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

डा0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा थाना मुक्तेश्वर में मुकदमा fir no 15/21धारा 420 ipc और 66 d it act में लगभग दो वर्ष से फरार चल रहे

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा को मिली रफ्तार, उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का विस्तार

वांछित अभियुक्त आरजू पुत्र वसीरुद्दीन निवासी अभ्यापुर थाना साहिबगंज जिला मुज्जफरपुर बिहार हाल सरोल सेक्टर 18 गुडगांव हरियाणा जिस पर 10000/ रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

तथा मा0 अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल के द्वारा वारंट जारी किए जाने के अनुपालन में पुलिस टीम के द्वारा 02 वर्षो से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त आरजू पुत्र वसीरुद्दीन को दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर खोडा से गिरफ्तार किया गया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

पुलिस टीम मे महेश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर,कानि0 विपिन शर्मा,कानिo कुंदन कठेत (sog ) मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT