नैनीताल-यहां नैनी झील में मिला महिला का शव

ख़बर शेयर करें -

सरोवर नगरी नैनीताल में एक महिला का तैरता हुआ शव नैनी झील से बरामद किया गया है ,महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि करीब 50 वर्षीय महिला हल्द्वानी की हो सकती है।

महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जाने पर बोट हाउस क्लब कर्मी चंदन जोशी ने बताया कि उन्होंने सुबह पौने 11 बजे तल्लीताल डांठ पर एक ऐसी ही महिला को तेज कदमों से ठंडी सड़क की ओर जाते हुए देखा था। वह हल्द्वानी से एक टैक्सी से आई थी। टैक्सी वाले ने अन्य से 200 जबकि उससे 180 रुपए लिए थे। उसे चक्कर जैसे भी आ रहे थे। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस इस आधार पर ही महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में हादसाः डंपर ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न नैनी झील में एक शव तैरने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नाव चालकों की मदद से एक महिला के शव को पाषाण देवी मंदिर के पास बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Ad_RCHMCT