पड़ोस में रहने वाले भतीजे करते हैं मारपीट, वाहनों में भी तोड़फोड़, पुलिस की शरण में पहुंचा चाचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने अपने भाई के पुत्रों पर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फ और बारिश का पैकेज: उत्तराखंड के मौसम में जल्द बदलाव!

पुलिस को सौंपी तहरीर में तल्ली हल्द्वानी निवासी कैलाश पांडे का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले उसके भाई के पुत्र पंकज और रोहित आए दिन उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डरावना हादसा! पिकअप खाई में गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल

इतना ही नहीं वह घर के बाहर खड़े वाहनों पर भी तोड़फोड़ करते हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT