रामनगर:-आज अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम एवं ब्राह्मण एकता महासम्मेलन अखिल ब्राह्मण महासभा द्वारा उत्सव गार्डन तेलीपुरा रोड रामनगर में आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने की। हजारों ब्राह्मणों ने शिरकत की,प्रदेश अध्यक्ष पंडित हेमचंद्र भट्ट समस्त उत्तराखंड से आए हुए ब्राह्मण एकता का परिचय दिया प्रदेश में नई कार्यकारिणी का गठन कर शपथ भी दिलवाई।
मुंबई से आए हुए बॉलीवुड सेलिब्रिटी बिंदु दारा सिंह एवं डायरेक्टर शशि शर्मा ने अतिथि के रूप में शोभा बढ़ाई प्रदेश प्रभारी दीप्ति तिवारी एवं अन्य को शपथ दिलाई। रजत पंडित विशाल शर्मा ने समस्त इकाइयों को संदेश देते हुए एक मंच पर आने पर जोर दिया और कल हल्द्वानी में भगवान परशुराम चौक का गठन भी किया गया।
जिसके लिए पंडित विशाल शर्मा ने समस्त ब्राह्मणों का धन्यवाद दिया और साथ ही मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को भी धन्यवाद दिया।
आयोजन में रामनगर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी,भारतीय अखिल ब्राह्मण के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री एडवोकेट उमेश चंद जोशी, पंडित गौरव शर्मा,पंकज कौशिक,नवीन नैथानी,नितिन दुर्गापाल,कुलदीप शर्मा,पंडित राकेश जोशी, गिरीश सत्यवती,रमेश चंद्र त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष बृजेश तिवारी, सुनीता तिवारी,स्वाति शर्मा,रविंद्र श्रोतिया,सुशील शर्मा, ललित पांडे,वंदना शर्मा,करुणा शंकर कांडपाल आदि सदस्य उपस्थित थे।


