प्रदेश के 4 जिलों में इस दिन होगी अग्नि में भर्ती प्रक्रिया

ख़बर शेयर करें -

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अल्मोड़ा के अंतर्गत उत्तराखंड के 4 जिलों के लिए अग्निवीरों की भर्ती रैली सोमनाथ ग्राउंड, रानीखेत में शुरू हो गई है। रैली में पहले दिन अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर की सभी तहसीलों के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर टीडीएन (8वीं पास और 10वीं पास) श्रेणी के लिए आवेदन किया।भर्ती के पहले दिन के लिए पंजीकृत कुल 3662 उम्मीदवारों में से 2347 उम्मीदवार रैली के लिए उपस्थित हुए। रैली के आयोजन में नागरिक प्रशासन ने पूरा सहयोग किया। बारिश के बावजूद रैली के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का संदेश: बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश की विकास की रूपरेखा

बताते चलें कि इस भर्ती रैली का आयोजन 20 अगस्त, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक किया जा रहा है। एआरओ अल्मोड़ा के क्षेत्र से 4 जनपदों से कुल 30,684 अभ्यर्थियों ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत, विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए पंजीकरण किया है।कार्यक्रम 20 अगस्त को अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर की जिलों की सभी तहसीलों की भर्ती आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

21 अगस्त को अल्मोड़ा, बागेश्वर नैनीताल व ऊधमसिंहनगर जनपदों की समस्त तहसीलों की भर्ती आयोजित की जाएगी। 22 अगस्त को बागेश्वर जिले की सभी तहसीलों की भर्ती आयोजित होगी। 23 अगस्त को नैनीताल जनपद की रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआ तहसीलों की भर्ती होगी।

24 अगस्त को नैनीताल जिले की नैनीताल जिले की धारी, कोश्याकुटोली, बेतालघाट, नैनीताल तहसीलों की भर्ती होगी। 25 अगस्त को अल्मोड़ा जनपद जनपद के भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, सल्ट की भर्ती होगी। 26 अगस्त को अल्मोड़ा के अल्मोड़ा, रानीखेत, लमगड़ा की भर्ती आयोजित होगी।

27 को अल्मोड़ा जिले के ही जैंती, सोमेश्वर, स्याल्दे व भनोली तहसीलों की भर्ती होगी। 29 अगस्त को ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, किच्छा की भर्ती होगी।30 अगस्त को ऊधमसिंहनगर के गदरपुर, सितारगंज व खटीमा तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारीसैन्य अधिकारियों के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं, बगैर प्रवेशपत्र के भर्ती स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही सैन्य अधिकारियों ने भर्ती के नाम पर ठगी करने वालों और दलालों से सावधान रहने की भी अपील की है।

Ad_RCHMCT