ओपन टू वर्क जॉब के लिए ऑन लाइन रिज्यूम डालना पड़ा महंगा, कर डाली लाखों की ठगी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठगों ने एक युवक को झांसे में लेकर लाखों की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पॉलीशीट निवासी यश जोशी पुत्र अम्बा दत्त जोशी ने कहा है कि उसने ओपन टू वर्क जॉब के लिए ऑन लाइन रिज्यूम डाला था। इस बीच 16 मई को उसे यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने पर पैसे मिलने का मैसेज आया। इस पर उसने चैनल को सब्सक्राइब किया तो उसे कुछ पैसे मिले। इस बीच उसने ठगों के कहने पर दो हजार की रकम बैंक खाते में डाली तो उसे 2900 रूपये वापस भेज कर विश्वास में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

इसी तरह अलग-अलग किश्तों में उससे 16.96 लाख की रकम जमा करा ली गयी। लेकिन यह रकम उसे वापस नहीं भेजी गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Ad_RCHMCT