रामनगर में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबा युवक, परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहाँ गर्जिया मंदिर के पास झूला पुल के समीप कोसी नदी में नहाते समय उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी 24 वर्षीय युवक मोहम्मद अनस की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनस अपने दोस्तों के साथ ईद की नमाज के बाद घूमने के इरादे से रामनगर पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर अमरोहा से आए छह दोस्त गर्जिया मंदिर के पास झूला पुल के समीप कोसी नदी मे नहाने लगे। इस दौरान मोहम्मद अनस गहरे पानी मे चला गया। डूबता महसूस कर वह चिल्लाने लगा दोस्तों ने भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खूपी के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से अनस को बाहर निकाला गया और सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: एक की जान गई, दो घायल

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT