पीएम मोदी का दिल्ली ब्लास्ट पर कड़ा संदेश – ‘षड्यंत्रकारियों को नहीं बख्शा जाएगा’

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली/थिम्पू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने दो दिवसीय भूटान दौरे पर राजधानी थिम्पू पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वे भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि: छोटा कैलाश में भक्तों की भारी भीड़ के लिए सख्त ट्रैफिक और पार्किंग इंतजाम

भूटान पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने दिल्ली में हुए हालिया ब्लास्ट को लेकर कहा कि इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि रातभर जांच एजेंसियों के संपर्क में थे और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। मोदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: खामियों पर आयुक्त की कार्रवाई, नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस निरस्त

मोदी ने बताया कि इस दौरे के दौरान पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा, जो भारत-भूटान की ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित हैं और यह यात्रा दोनों देशों की मित्रता और साझा प्रगति को नई ऊर्जा देगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चलती टाटा पंच कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

पीएम ने सोशल मीडिया पर भी इस यात्रा की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह दौरा चतुर्थ नरेश के जन्मदिन समारोह और वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव के अवसर पर हो रहा है, जिसमें भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Ad_RCHMCT