भारी बारिश की संभावनाः यहां 25 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार यानी 25 अगस्त को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के जनपद चमोली समेत अन्य क्षेत्रों में तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर पड़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

इस बात की जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 24 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे जारी किए गए पूर्वानुमान में दी है।

इस गंभीर मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

प्रशासन ने आम जन से भी अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार सावधानी बरतें और मौसम विभाग की जारी की गई चेतावनियों को गंभीरता से लें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट
Ad_RCHMCT