उत्तराखंड में मौसम ने बदली दिशाः इन दिन से बारिश और बर्फबारी का अनुमान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी साफ नजर आ रही है। आधा दिसंबर बीत जाने के बावजूद बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। बुधवार को नैनीताल, हल्द्वानी, हरिद्वार और ऋषिकेश में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। पहाड़ी इलाकों में भी हल्की धुंध छाई रही।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 21 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मौसम ने करवट बदलते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की घनी चादर बिछा दी है। ठंड के अचानक बढ़ने से बुजुर्ग और बच्चे खास तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण लोगों को अपने रोजमर्रा के कामकाज और रोजगार पर जाने में कठिनाई हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर धीमी गति से चलना पड़ रहा है। वहीं, ऋषिकेश भी सुबह कोहरे की चादर में ढका नजर आया।

Ad_RCHMCT