ब्लॉक चुनाव में चलीं गोलियां, अब चलेगा कानून का डंडा – गैंगस्टर एक्ट में 16 कुख्यात घिरे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में जिला पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नैनीताल जिले के बेतालघाट में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने विरोधी गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर माहौल को अशांत करने की कोशिश की थी। अब इस गंभीर मामले में गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 16 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले ही आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। अब उनकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग लंबे समय से कुमाऊं के कई इलाकों—उधम सिंह नगर, रामनगर और हल्द्वानी—में सक्रिय था। गैंग फायरिंग, तलवारबाजी, चाकूबाजी, लूटपाट, मारपीट और जनता में भय फैलाने जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है।

गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू, गुरजीत सिंह उर्फ पारस, प्रदीप सिंह उर्फ सोकर समेत कई सदस्यों के खिलाफ पूर्व में भी हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूटपाट और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

एसएसपी मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी तरह की गुंडागर्दी और आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा, ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे और कानून-व्यवस्था को ठोस बनाए रखा जा सके।

Ad_RCHMCT