राष्ट्रपति मुर्मू के द्वारा कुमाऊ की दो महिलाओं को किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं में रहने वाली 2 महिलाओं को आज राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया गया क्योंकि कुमाऊं के लोगों एवं उत्तराखंड वासियों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर है बता दें कि नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के मैट्रन शशिकला पांडे और ऊधम सिंह नगर के खटीमा के नागरिक अस्पताल में एएनएम गंगा जोशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष


नैनीताल जिला मुख्यालय के बीडी पांडे पुरुष अस्पताल की मैट्रन शशिकला पांडे को कोविड काल में विपरीत परिस्थितियों में मरीजों की सेवा, कुशल प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। जिसमें नैनीताल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में लम्बे समय से नर्स के रूप में तैनात मैट्रन शशिकला पांडे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड ताड़ीखेत में खंडस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 व 16 अक्टूबर 24 को

शशिकला ने एक दृष्टिहीन दिव्यांग व्यक्ति को 26 दिन तक अपनी अनुकरणीय सेवा प्रदान की। मरीजों के प्रति इसी समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया।


शशिकला को यह सम्मान उनके मरीजों के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया। शशिकला पांडे को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में दो दशक से अधिक समय से सेवारत हैं। महामारी काल के मुश्किल हालातों सराहनीय सेवा दी, शशिकला को कोरोना योद्धा का सम्मान भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के इन अभ्यर्थियों के लिए दी अपडेट