यहां नातिन की शादी के लिए बैंक से रकम निकालने गयी वृद्धा के साथ रास्ते में लूटपाट

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में उत्तराखंड में अपराधिक गतिविधि दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और चोरी के वारदातों में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आ रहा है यहां पर बैंक से आ रही वृद्वा का पीछा कर बदमाश घर में घुसे और उससे 75 हजार रुपये लूट ले गये। वृद्धा ने नातिन की शादी के लिए बैंक से रकम निकाले थें।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की लेकिन बदमाश का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस कॉलोनी और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार


ये पूरी घटना रायपुर थाना क्षेत्र के डांडा खुदानेवाला की है। जहां सोमवार सेवानिवृत्त शिक्षिका विमला देवी उम्र 70 साल अपनी बहू के साथ रहती हैं। आगामी 09 दिसंबर को उनकी नातिन की शादी है।

वह अपनी बहू ममता के साथ स्कूटर से ईसी रोड स्थित यूनियन बैंक गई थीं। शादी में खर्च के लिए 60 हजार रुपये निकाले और बहू के साथ घर आ गईं। उनकी बहू घर की ऊपरी मंजिल पर चली गईं जबकि विमला देवी नीचे अपने कमरे में थीं। तभी दो युवक उनके घर में घुसे और उनसे कमरा किराये पर लेने की बात करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

जानकारी देते हुए सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि वृद्धा 60 हजार रुपये बैंक से निकालकर लाई थीं। 15 हजार रुपये इसमें पहले से रखे थे। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: वन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 23 वन अपराधों में वांछित आरोपी गिरफ्तार


इस दौरान विमला देवी उनसे बात कर रही थीं कि एक युवक ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। धमकी देने लगा कि जो रुपये बैंक से लाई हैं दे दो, नहीं तो जान से मार देगा। इस पर वह डर गईं और अलमारी की ओर इशारा कर दिया। एक बदमाश ने अलमारी में रखा बैग निकाला और उन्हें धक्का देकर दोनों भाग गए। बदमाशों ने अपनी बुलेट घर के बाहर खड़ी की थी।

Ad_RCHMCT