बिग ब्रेकिंग:-यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों मे साधु का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी,जांच मे जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी ।यहाँ बेल बाबा मंदिर के पास जंगल में साधु की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। साधु ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। साधु के पास से कुछ कागज मिले है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

सुबह सुबह एक साधु की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली। सूचना पर टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर मौके पर पहुंचे। एक बाबा पेड़ से लटकते हुए मिले। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

बाबा के पास से एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के अनुसार बाबा का नाम भानू गिरी गौतम बुद्ध नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश के निवासी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad_RCHMCT