राष्ट्रपति ने किया प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड दौरे के आज दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 97वां आधारिक पाठ्यक्रम में शामिल होनी मसूरी पहुंचीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी उनके साथ मसूरी पहुंचे। दूसरी ओर दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस महकमे में फिर फेरबदल: कई थानेदार और उपनिरीक्षकों के बदले दायित्व

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि में 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हाईटेक – एसओएस प्वाइंट, ड्रोन और सीसीटीवी से सतर्क निगरानी  

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई हैं। साथ ही बृहस्पतिवार को कई बार कार्यक्रमों की रिहर्सल भी की गई। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड की ऐसी महिलाओं से संपर्क करेंगी, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विषम परिस्थिति होने के बावजूद भी विशेष उपलब्धि प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: उपखंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर आयोजित समारोह आज (शुक्रवार को) दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान 2021 बैच के स्नातक और परास्नातक के 653 और पीएचडी के 16 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति डिग्री प्रदान करेंगी।

Ad_RCHMCT