पीवी सिंधू ने इन्हें हारकर स्विस ओपन का खिताब किया आपने नाम।।

ख़बर शेयर करें -

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने स्विस ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में दुनिया की नंबर-7 खिलाड़ी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-16, 21-8 से हराकर पहली बार स्विस ओपन सुपर 300 का खिताब जीता है।

हालांकि दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा है। पहले गेम में थाईलैंड की खिलाड़ी ने दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु को टक्कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

लेकिन दूसरे गेम में सिधु ने वर्ल्ड नंबर-11 ओंगबामरुंगफान को कोई मौका नहीं दिया। बता दें कि सिंधु और बुसानन के बीच यह 17वां मुकाबला था। इसमें सिंधु को 16 मैच में जीत मिली है। उन्हें एकमात्र हार 2019 के हॉन्गकॉन्ग ओपन में मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

सिंधु ने साल का दूसरा खिताब जीता है। इससे पहले वह जनवरी में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने में कामयाब रही थीं।

गौरतलब है कि सिंधु ने 2019 में बासेल में ही वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था। सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। मैच पर नजर डालें तो एक समय मुकाबला 13-13 की बराबरी पर था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

लेकिन इसके तुरंत बाद तीन पॉइंट हासिल कर सिंधु ने बढ़त बनाई। बुसानन ने कई बार वापसी की। मगर सिंधिु लगातार अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रहीं।

Ad_RCHMCT