रामनगर-यहाँ सड़क हादसे में 1 की मौत,1 गंभीर रूप से घायल,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर में दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक अध्यापक की हुई दर्दनाक मौत।

रामनगर- बुधवार की दोपहर नेशनल हाईवे 309 के समीप हल्दुआ के पास दो बाइकों की आमने सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक अध्यापक की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि ग्राम कामदेवपुर हल्दुआ निवासी प्रेम सिंह जो कि गढ़वाल क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर तैनात है।

बुधबार को बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे तभी दूसरी दिशा से आ रही एक अन्य बाइक की उनकी बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे रामनगर में तैनात यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ दोनों घायलों को पीरुमदारा में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।

जहां प्रेम सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार नीरज चौधरी निवासी जसपुर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट विस्तार: 4 साल बाद 5 विधायकों को मिला मंत्री पद

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक अध्यापक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT