रामनगर-आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकराईद) के त्यौहार को शान्ति व सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु कोतवाली मे हुआ मिटिंग का आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- थाना हाजा प्रांगण में आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकराईद ) के त्यौहार को शान्ति व सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना स्थानीय के प्रांगण में एक मिटिंग का आयोजन किया गया।

जिसमें उपजिलाधिकारी रामनगर , क्षेत्राधिकारी रामनगर , अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद रामनगर , जे0ई0 विद्युत विभाग रामनगर ,जे0ई0 जल संस्थान रामनगर , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर , सदर इदगाह कमेटी आदि तथा थाना क्षेत्र के विभिन्न सम्प्रदायों के सभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

मिटिंग में बड़े जानवरों की कुर्बानी ऊटपड़ाव में स्थित स्लाटर हाउस व कुर्बानगाह में ही करने तथा छोटे जानवरों की कुर्बानी घरों में करने पर आपसी सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

उक्त मिटिंग में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े जानवरों की कुर्बानी आड़ बनाकर तथा इस बात का ध्यान रखते हुए की जायेगी कि कुर्बानी के बाद खुन तथा जानवर का अवशिष्ट पदार्थ खुले में न आने पाये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: एक की जान गई, दो घायल

मिटिंग में सभी से शान्ति व सौहार्द पूर्वक त्यौहार बनाने की अपील की गयी । मिटिंग में अन्य कोई विवादित विषय प्रकाश में नहीं आया ।

Ad_RCHMCT