BREAKING-पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी की 09 मोटरसाइकिलों के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

चोरी की 09 मोटरसाइकिलों के साथ 01 आरोपी रुद्रपुर पुलिस की गिरफ्त में।

रूद्रपुर क्षेत्र में मोटर साईकिलों की बढ़ती घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस रूद्रपुर के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा टीम का गठन कर मोटर साईकिल चोरी का त्वरित अनावरण करने हेतु टीम को निर्देशित किया गया।

मोटर साईकिल चोरी की पतारसी सुरागरसी करते हुए टीम द्वारा लगभग 50-60 CCTV कैमरों का अवलोकन किया गया जिसके माध्यम से मोटर साईकिल चोर की शिनाख्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मंगलवार को दौराने चैकिंग पक्की खमरिया बगवाड़ा क्षेत्र उत्तर प्रदेश बार्डर में बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने अपना नाम विक्की बजाज पुत्र ठाकुर दास निवासी वार्ड नं0 ।। बस अड्डा कालोनी थाना गदपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 42 वर्ष बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जिसके कब्जे से मुकदमा FIR NO 431/2022 से सम्बन्धित मोटरसाईकिल बरामद हुई जिसे थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो उसके द्वारा भिन्न भिन्न जगहों से चोरी की गई मोटर साईकिल व स्कूटी की जानकारी व चोरी कर बगवाडा मंडी के पीछे चीमा फार्म के पास एक टूटे फूटे खण्डहर मकान से 07 मोटर साईकिल व 01 स्कूटी स्वयं की निशांदेही पर बरामद करायी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

बाद बरामदगी मुकदमा उपरोक्त में अन्तर्गत धारा 411 482 IPC की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। नाम पता अभियक्त:

विक्की बजाज पुत्र ठाकुर दास निवासी वार्ड नं0 1। बस अड्डा कालोनी थाना गदपुर जनपद ऊधम सिंह नगर

Ad_RCHMCT