रामनगर-एसिड अटैक से पीड़ित महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-कुछ दिन पूर्व मोहल्ला खताड़ी में एक व्यक्ति ने पत्नी पर विवाद के चलते एसिड फैंक दिया था।जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गयी थी। जिसके बाद महिला को रामनगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर होगा फैसला

जहाँ महिला की हालत ठीक ना होने पर और महिला के लगभग 46 प्रतिशत झुलसी होने के चलते महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर्स ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुमाऊं मंडल में बड़ी संख्या मे पुलिसकर्मियों का तबादला, IG ने जारी किए आदेश

वहीं शुक्रवार को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी।

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बीती 27 जून को खताड़ी निवासी नसीम ने अपनी पत्नी आशिया पर तेजाब फैंक दिया। जिसके बाद महिला का उपचार हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पातल में चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद- अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को महिला की हालत काफी बिगड़ गयी,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Ad_RCHMCT