रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ वन विभाग,एस०ओ०जी०, एस०टी०एफ०,की टीम की छापेमारी,हाथी दाँत के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर वन प्रभाग, रामनगर के देचौरी रेंज क्षेत्र अन्तर्गत पवलगढ़ ग्राम में मुखबिर की सूचना पर वन विभाग एस०ओ०जी० एस०टी०एफ०, देहरादून, वन क्षेत्राधिकारी, देचौरी की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारा गया।

जिसमे पवलगढ़ निवासी दीपक छिम्वाल पुत्र पूरन चन्द्र छिम्वाल निवासी पवलगढ़, अमित गुप्ता पुत्र कृष्ण अवतार गुप्ता, रामराज रोड बाजपुर, ऊधमसिंहनगर, अरविन्द गुप्ता, पुत्र मूल चन्द गुप्ता निवासी केशव नगर बाजपुर से 1.07 मीटर लम्बा 0.33 मीटर मोटा व 9 किलो ग्राम वजनी जड़ का हिस्सा टूटा हाथी दाँत बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर गिरी गाजः एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि उक्त हाथी दाँत कहां से लाये और कहां ले जा रहे थे।

टीम में एस०ओ०जी० प्रभारी कैलाश चन्द्र तिवाड़ी, वन क्षेत्राधिकारी ललित जोशी, सुन्दर सिंह, वन दरोगा विमल चौधरी, वन आरक्षी, कु० सरिता आर्या, वन आरक्षी, श्रीमती पूजा बुडलाकोटी, वन आरक्षी, चाहन चालक भीम, एस०टी०एफ०, देहरादून निरीक्षक अबुल कलाम एवं उनकी संयुक्त टीम मौजूद थी।

Ad_RCHMCT