रामनगर-निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता माशीवाल के समर्थन में आये बॉलीवुड एक्टर क्रांति प्रकाश झा,किया डोर टू डोर प्रचार।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता माशीवाल के समर्थन में आज एमएस धोनी, रक्तांचल फेम बॉलीवुड एक्टर क्रांति प्रकाश झा उतरे।

क्रांति प्रकाश झा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वो श्वेता के परिवार और वत्सल संस्था के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और कई बार रामनगर आये हैं।

अभिनेता ने बताया कि उन्होंने स्वामी रामदेव एक संघर्ष पर बनी वेबसीरिज में काम किया। इसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म में शराबी क्रिकेटर की भूमिका निभायी।

यह भी पढ़ें 👉  शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो युवकों की मौत

एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई रक्ताचंल वेबसीरीज में उन्हें ख्याती प्राप्त हुई। अभिनेता ने बताया कि 11 फरवरी को रक्ताचंल-2 वेबसीरिज रिलीज हो रही है। अभिनेता अक्षय कुमार की बनी रही फिल्म ‌पृथ्वीराज चौहान मैं वह एक योद्धा की भूमिका में है।

अभिनेता ने बताया कि आगे वह कई फिल्मों व वेबसीरीज पर काम कर रहे है। उत्तराखंड में शूटिंग की बहुत संभावनाएं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026: 2.16 लाख छात्र-छात्राओं के लिए तैयारियां पूरी

झा ने कहा कि रामनगर के मूलभूत सवालों को हल करने में श्वेता बेहतरीन उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने रामनगर के मुद्दों को लेकर श्वेता के विजन को बहुत नजदीकी से देखा है और वह लगातार अपनी संस्था के माध्यम से सीमित संसाधनों में यहां पर काम कर रही है।

और अगर वह यहां चुनी जाती है तो रामनगर का कायाकल्प करने का माद्दा रखती हैं। एक्टर ने श्वेता के साथ पीरुमदारा बाजार में डोर टू डोर प्रचार किया और नगर पालिका सभागार में युवाओं के साथ एक संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

प्रत्याशी ने अपने चुनाव चिन्ह ईटों पर बटन दबाकर रामनगर के नव निर्माण की इबारत लिखने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा निर्दलीय प्रत्याशी के साथ मौजूद थे।

Ad_RCHMCT