चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र मे एक पेड़ से महिला का शव लटका मिलने से हडकंप मच गया।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये।
मिली जानकारी के अनुसार पीरूमदारा चौकी के एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि ग्राम बसई निवासी होमगार्ड फखरूद्दीन ने सूचना दी थी कि गांव की सिंचाई नहर के पास एक पेड़ महिला का शव लटका हुआ है। शव को पेड़ से उताकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये।
वहीं मृतका की शिनाख्त 37 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी प्रकाश चंद्र निवासी चिल्किया के रूप में हुई। मृतका का पति एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है।बताया जा रहा है की छह दिसंबर को दोनों में कुछ विवाद हुआ था और इसी विवाद के चलते वह घर से बिना बताए चली गई थी।
सात दिसंबर को महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। एसआई ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


