रामनगर-भाजपा को विकास का शत्रु बताते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने जनसभा के दौरान कांग्रेस को वोट देने की करी अपील।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-भारतीय जनता पार्टी को विकास का शत्रु बताते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने जनसभा के दौरान कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल के समर्थन में पैंठपड़ाव में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी दोनों मुद्दों पर जनता की दोहरी चोट दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। ऐसी मुश्किल स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी जान को खतरे में डालकर हर घर दस्तक देकर पीड़ितों की देखभाल कर उनका हौसला बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि वह कल भी रामनगर की जनता के साथ थे,आज भी है,और कल भी रहेंगे। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि आप 10 दिन दीजिए काम की गारंटी मेरी है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

उन्होंने कहा की रामनगर को माफिया और गुंडों की शरण-स्थली नहीं बनने दिया जाएगा। अवैध कारोबार वसूली और गुंडाराज के खिलाफ उनकी लड़ाई पहले भी थी आगे भी रहेगी।

जनसभा के दौरान कई दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा।

हाईवे पर बैरियर लगाकर खुलेआम वसूली करने वालों को विपक्ष में रहकर भी उन्होंने खदेड़ रखा है। कांग्रेस की सरकार में इन लोगों को प्रदेश में भी नहीं घुसने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह पाल ने जनसभा में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान पर हमला कर कमजोर व गरीबों का हक छिनना चाहती है। कांग्रेस देश के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

Ad_RCHMCT