रामनगर:-यहाँ अवैध पातन कर गायब प्रकाष्ठ लगभग 2.50 घ0मी0 को बाजपुर क्षेत्र से किया बरामद,अभियुक्त मौके से फरार,धरपकड़ हेतु कार्यवाही जारी

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:- प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन में एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर आर. के. मौर्य के मार्ग दर्शन मे बुधवार की मुखबिर खास की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जसपुर (पतरामपुर) द्वारा दिनांक 28.12.2022 को शिवराजपुर वीट अंतर्गत अवैध पातन कर गायब प्रकाष्ठ लगभग 2.50 घ0मी0 को बाजपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

अभियुक्त  मौके से फरार हो गए जिनकी धरपकड़ हेतु कार्यवाही जारी है। प्रकाष्ठ को वन अभिरक्षा  मे लेकर वन परिसर करनपुर चौकी में सुरक्षित रख दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

प्रकाष्ठ बरामद करने मे तकनीकी सहायता, ख़ुफ़िया तंत्र एवं टेलीफोन सर्विलांस का सहारा लिया गया।

Ad_RCHMCT