बड़ी खबर-जोशीमठ में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर चला बुलडोजर

ख़बर शेयर करें -

राज्य के जोशीमठ में भू-धंसाव के मामले आने के बाद से सरकार जोशीमठ के संवेदनशील इलाकों में बचाव कार्य कर रही है वही बात की जाए जोशीमठ के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की तो यह भी भू-धंसाव की चपेट में आ गया था जिसके बाद आज प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से गेस्ट हाउस को ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी


आपको बता दें कि भू-धंसाव की चपेट में PWD का गेस्ट हाउस आ गया। गेस्ट हाउस में बड़ी बड़ी दरारें आ गईं। इसके बाद अधिकारियों ने आनन फानन में गेस्ट हाउस को खाली कराया और आज गुरुवार को सुबह ही इस गेस्ट हाउस को ध्वस्त करने का काम शुरु हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक


वहीं GMVN के गेस्ट हाउस में भी दरारें आ गईं हैं। इस गेस्ट हाउस में कई वैज्ञानिक और अन्य लोग रुके हुए हैं। गेस्ट हाउस को खाली कराया जा रहा है।वहीं प्रशासन ने दो अन्य होटलों, होटल कॉमेट और स्नोक्रेस्ट को खाली करा लिया है। इन होटलों में भी बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी हैं। जल्द ही इन्हे ध्वस्त किया जाएगा।होटलों को ध्वस्त करने के बाद अब जल्द ही आवासीय़ भवनों को गिराने का काम भी जल्द शुरु किया जाएगा

Ad_RCHMCT