रामनगर: मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में धधकी आग, कईं बाइकें हुई राख

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित टांडा क्षेत्र में बीती रात एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग में 4 मोटरसाइकिलें,1 स्कूटर, ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

सूचना के अनुसार, दुकान स्वामी मेहरबान रविवार शाम अपनी दुकान बंद कर ईद मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के स्वार अपने घर रवाना हो गए थे, और उसके बाद ही आग की यह घटना घटी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग रात के समय अचानक लगी। पास के एक घर से धुआं उठते देख एक व्यक्ति ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

दुकान स्वामी मेहरबान ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लगभग 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें इस घटना के कारणों की जांच कर रही हैं ताकि आग लगने की असली वजह का पता चल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026: 2.16 लाख छात्र-छात्राओं के लिए तैयारियां पूरी

फायर यूनिट रामनगर
वाहन संख्या UK19GA 0048
UK08GA/0356-चालक पुष्कर सिंह
फायरमैन चालक देवेंद्र पाल
फायरमैन जितेंद्र कंबोज
फायरमैन मनोज कुमार
फायरमैन चंदन राय
फायरमैन अरविंद कंबोज
फायरमैन सुखदेव सिंह

Ad_RCHMCT