Corbetthalchalरामनगर, नैनीताल-कोतवाली रामनगर पुलिस ने लगातार हो रही चोरियों के मामलों का खुलासा करते हुए एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और चोरी किया गया अन्य सामान बरामद किया गया है।
घटनाक्रम:
दिनांक 23.08.2025 को वादी बृजमोहन गुरुरानी निवासी चोरपानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के-बर्तन, ₹40,000 नकद, CCTV कैमरे का DVR तथा सेट टॉप बॉक्स आदि सामान चोरी कर लिया।
इसके बाद 28.08.2025 को वादी शाकम्बर दत्त बलुनी निवासी भरतपुरी ने भी अपने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें ₹70,000 नकद और जेवरात चोरी होना बताया गया।
दोनों मामलों में कोतवाली रामनगर में FIR क्रमांक 313/25 व 317/25 के तहत धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस में मुकदमे दर्ज किए गए।
ऐसे पकड़ा गया चोर:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के आदेश पर, क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। CCTV फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई, जिसे रेलवे क्रॉसिंग चोरपानी से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम नसीम अहमद पुत्र मौ. अली है, जो शाहपुर मुस्तहकम, पीपलसाना थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) का रहने वाला है। उम्र – 33 वर्ष।
बरामद चोरी का माल:
FIR 313/25 से संबंधित:
• 1 मंगलसूत्र (सफेद धातु),
• 5 जोड़ी पायल,
• 2 सिक्के,
• 2 जोड़ी बिछुवे,
• 8 जोड़ी बच्चे के कड़े (सफेद धातु),
• 2 अंगूठी (पीली धातु),
• 1 जोड़ी कुंडल व 1 जोड़ी बाली (पीली धातु),
• एक आला नकब,
• ₹25,000 नकद।
FIR 317/25 से संबंधित:
• 1 गिलास, 1 कटोरी, 1 चम्मच (चांदी),
• 5 जोड़ी पायल, 10 जोड़ी बिछुवे (चांदी),
• 8 सिक्के (सफेद धातु),
• 1 जोड़ी बड़ी व 1 जोड़ी छोटी बाली (पीली धातु),
• 2 लौग (पीली धातु),
• ₹10,000 नकद।
आरोपी का आपराधिक इतिहास:
नसीम अहमद के खिलाफ जनपद मुरादाबाद के भोजपुर, भगतपुर, डिलारी थानों तथा रामनगर में कुल 09 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना भोजपुर का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है और उस पर चोरी, लूट, नकबजनी व शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामले चल रहे हैं। एक मामले में इसे पुलिस मुठभेड़ में भी गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारीगण:
• SHO श्री अरुण कुमार सैनी
• SI श्री धर्मेन्द्र कुमार
• SI श्री सुनील धानिक
• उ0नि0 सुरभि राणा
• उ0नि0 जोगा सिंह
• कानि0 विपिन शर्मा
• कानि0 संजय दोसाद
• कानि0 संजय सिंह
• कानि0 विजेन्द्र सिंह
• कानि0 भूपेन्द्र सिंह
• कानि0 राजेश विष्ट – SOG हल्द्वानी
• कानि0 सन्तोष विष्ट – SOG हल्द्वानी
• कानि0 इसरार नवी – CCTV टीम
प्रशंसा व इनाम:
इस सफल अनावरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2500 का पुरस्कार घोषित किया गया है।




