रामनगर-4.50 किलोग्राम गांजे के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर के दिशा-निर्देशन में शनिवार की देर सायंकालीन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नई बस्ती गुलरघट्टी रामनगर निवासी एक व्यक्ति को अवैध गांजा 4.50 किलोग्राम के साथ पूछती रोड, नमामि गंगे रामनगर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मदमहेश्वर और तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियां घोषित

अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 691/21 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कत्यूर महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ, की अहम घोषणाएं

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक राजवीर नेगी
    थाना रामनगर
  2. कांस्टेबल गगन भंडारी
  3. कनिस्टेबल हेमंत सिंह
  4. कांस्टेबल संजय सिंह
  5. कांस्टेबल आसिफ