रामनगर-4.50 किलोग्राम गांजे के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर के दिशा-निर्देशन में शनिवार की देर सायंकालीन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नई बस्ती गुलरघट्टी रामनगर निवासी एक व्यक्ति को अवैध गांजा 4.50 किलोग्राम के साथ पूछती रोड, नमामि गंगे रामनगर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 691/21 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक राजवीर नेगी
    थाना रामनगर
  2. कांस्टेबल गगन भंडारी
  3. कनिस्टेबल हेमंत सिंह
  4. कांस्टेबल संजय सिंह
  5. कांस्टेबल आसिफ
Ad_RCHMCT