रामनगर:-(दुखद) अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मासूम बच्ची की मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- गुरुवार को रामनगर विकास खण्ड के ग्राम चोर पानी में रहने वाले एक मजदूर की 5 साल की पुत्री को अज्ञात कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें इस बालिका की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

ग्राम चोर पानी पंचक्की निवासी सविया ने बताया कि उसकी 5 वर्षीय पुत्री जीनत फातमा गांव में ही एक दुकान से दूध लेकर वापस घर आ रही थी इसी बीच एक अज्ञात कार चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर उसकी पुत्री के टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का संदेश: बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश की विकास की रूपरेखा

आसपास मौजूद लोगों ने घायल बालिका को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां बालिका की मौत हो गई घटना के बाद मृतक के परिजनों में जहां एक और कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT