रामनगर-यहाँ दिनदहाड़े चली गोली,एक गंभीर रूप से घायल,मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-यहाँ दिनदहाड़े चली गोली, एक गंभीर रूप से घायल,मचा हड़कंप।।

रामनगर के दो पक्षों में विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे के गोली मार दी। घायल को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

उधर गोली लगने से नाराज युवक के परिजनों और समर्थकों ने रामनगर चिकित्सालय के बाहर जमकर हंगामा काटा।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय रानीखेत रोड स्थित एमपी इंटर कॉलेज के फील्ड में दो पक्षों में जमकर झड़प हुई। जिसमे बंबाघेर निवासी सुरेश लाल का 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार जो कि रामनगर नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारी है के गले में गोली लगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

जिसको आनन-फानन में रामनगर चिकित्सालय लाया गया। राजकुमार के गोली लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की तादाद में लोग रामनगर चिकित्सालय के बाहर एकत्र हुए। और पुलिस और आरोपी के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

उधर कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि राजकुमार के गर्दन पर 12 बोर के तमंचे से फायर हुआ है।

पुलिस आरोपियों पकड़ने के लिए जुट चुकी है। उधर राजकुमार की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सको ने उसको हायर सेंटर रैफर कर दिया। जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT