रामनगर-(दुखद) टैंक में गिरने के कारण लगभग 4 वर्षीय बालक की दुखद मौत,परिवार में मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिर जाने के कारण एक चार वर्षीय बालक की दुःखद मौत हो गयी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला बम्बाघेर स्थित हनुमान मंदिर होली चौक के समीप निवासी बॉबी खान उर्फ नजाकत के घर के पास में एक मकान निर्माणाधीन है जिसके टैंक में मलबा पड़ा हुआ था। बीते दो दिनों से बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बॉबी खान के 4 वर्षीय बेटे अयान खान की जब ढूंढ मची तो उसकी बड़ी बहिन ने टैंक के समीप उसकी चप्पल देखी। टैंक में अयान को पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गये।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा को मिली रफ्तार, उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का विस्तार

आनन फानन में अयान को टैंक से निकालकर संयुक्त चिकिसालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

Ad_RCHMCT