रामनगर:-खेत में हुए विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर विकास खण्ड के ग्राम बांसीटीला मे खेत मे मेढ़ को लेकर महिला समेत उसके दो बेटों पर फावड़े से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है की रामनगर विकास खण्ड के ग्राम बांसीटीला में खेत में मेढ़ को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।वहीं आज गुरुवार विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इसी विवाद में एक पक्ष ने महिला समेत उसके दो बेटों पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई,जबकि उसके बेटे घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

जानकारी के अनुसार, ग्राम बांसीटीला निवासी पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय ऋषिपाल का पड़ोसी हरपाल सिंह से खेत में मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि हरपाल सिंह व उसके पुत्रों ने महिला के सिर पर फावड़े से वार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

इस दौरान बीच बचाव में आए महिला के बेटे चंद्रशेखर व भूपेंद्र पर भी फावड़े से वार कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पार्वती देवी की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बेटों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT