किशोरी को बहला-फुसला कर किया दुराचार, पुलिस ने दबोचा आरोपी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसला कर युवक भगा ले गया। इसके बाद उसे हवस का शिकार बनाया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते माह एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी अपनेश कुमार, निवासी डोला का नगरा, जिला बुलंदशहरए उम्र 21 वर्ष उत्तर प्रदेश बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

तहरीर के आधार के पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 ए, 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक स्मृति रावत, उप निरीक्षक कुलदीप, कांस्टेबल श्रीकान्त ध्यानी, आशीष राठी, एसओजी हेड कांस्टेबल किरण कुमार शामिल थे।

Ad_RCHMCT