भर्ती पेपर लीक प्रकरण -उत्तराखंड के अलग-अलग जगह पर सीबीआई ने मारी छापेमारी

ख़बर शेयर करें -

आज उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों पर सीबीआई के द्वारा छापेमारी की गई है।बता दे कि हिमाचल में हुए कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के तार उत्तराखंड से जुड़ते नजर आ रहें हैं। आरोपियों की तलाश में सीबीआई ने उत्तराखंड में अलग अलग स्थानों पर छापे मारे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान


बताया जा रहा है कि हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती के आरोपियों को तलाशने के लिए सीबीआई ने देहरादून और हरिद्वार में छापे मारे हैं। सीबीआई की चंडीगढ़ टीम ने छापेमारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026: मुख्यमंत्री धामी ने बताया उत्तराखंड को हर योजना में मिलेगा विशेष लाभ


इसी सिलसिले में शुरुआती पूछताछ में परीक्षा पेपर लीक मामले के तार उत्तराखंड से जुड़ते नजर आए। इसी इनपुट पर सीबीआई ने देहरादून और हरिद्वार में छापे मारे हैं।आपको बता दें कि हिमाचल में 1334 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती के लिए पिछले साल 27 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का रिजल्ट पांच अप्रैल को आया। इसके बाद भर्ती में धांधली का पता चला।बाद में हिमाचल के कांगड़ा में इस संंबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।

Ad_RCHMCT