यहां हुआ सड़क हादसा, कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की गई जान

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून से चकराता घूमने आए पर्यटकों की स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून की मृत्यु हो गई। इसके अलावा कार सवार आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, शिकायतों पर तुरंत फैसला

घटना की सूचना के बाद राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम को मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई अफसरों के ट्रांसफर, कई प्रमोट

जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार हादसे में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी चकराता की मोर्चरी में रखा है।

Ad_RCHMCT